कुल्लू में लैंडस्लाइड की चपेट में 3 मकान, 6 लोग अंदर फंसे

Update: 2025-09-04 06:24 GMT



हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर कुछ कम हुआ है लेकिन भूस्खलन की घटनाएं लागातार सामने आ रही है। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। 3 मकान लैंडस्लाइड की चपेट में आ गये हैं। इस घटना में 6 लोगों के मकान के अंदर फंसे होने की जानकारी है। फिलहाल 4 लोगों को बाहर निकला लिया गया है।

वही चंडीगढ़ मनाली हाईवे मंडी से कुल्लू के बीच चार दिनों में सिर्फ दो घंटों के लिए ही खुल पाया है। सैकड़ों वाहन अभी तक फंसे हुए हैं। वैकल्पिक मार्ग भी बंद पड़ा हुआ है। हाईवे कल दो घंटों के लिए बहाल हुआ था और 300 से अधिक वाहन गुजारे गए थे लेकिन बाद में फिर हुए भूस्खलन के कारण हाईवे को बंद करना पड़ा।

कुल्लू से हमारी संवाददाता सृष्टि शर्मा ने घटना स्थल का जायजा लिया।

Similar News