माता का आगमन सब दुखों को हरने वाला हो

Update: 2020-03-25 12:36 GMT

प्रो. गोविन्द जी पाण्डेय

माँ का आगमन ऐसे समय में हो रहा है जब हम सभी के उपर सदी की सबसे बड़ी विपदा आई हुई है | कई व्हाट्सएप सन्देश में सारे धर्म को बेकार बताया जाने लगा और विज्ञान को बेहतर साबित किया जाने लगा |

https://twitter.com/narendramodi/status/1242640122761195521

इसमें कोई शक नही की विज्ञान हमारे जीवन का उसी तरह अभिन्न अंग है जैसे धर्म है | धर्म और विज्ञान में प्रतिस्पर्धा की जरुरत नहीं है | विज्ञान से मिल रही सफलता को सरलता से पचाने का नाम धर्म है | अपनी लम्बी उड़ानों के बाद भी धरती पर बने रहना धर्म है |

सब कुछ होने के बाद भी अहंकार का न होना धर्मं है | विज्ञान से धन मिलता है और धर्म से शांति | विज्ञान से सोहरत मिलती है और धर्म से सदाचार | विज्ञान हमें बताता है की क्या है, धर्म हमें समझाता है क्या होना चाहिय | विज्ञान हमें एक रास्ते पर चलना सिखाता है धर्म हमें मंजिल पर जाने के कई रास्ते दिखाता है |

विज्ञान और धर्म एक दुसरे के पूरक है इनमे कोई वैर नही है | न तो विज्ञान धर्म के बिना पूरा होगा न ही धर्म विज्ञान के बिना | ये दोनों एक दुसरे के पूरक है | जहाँ विज्ञान रास्ता नहीं दिखाता वह धर्म उसका मार्गदर्शन करता है वही जब धर्म में अनाचार और अनैतिकता आती है तो विज्ञान उसे रास्ता दिखाता है |

विज्ञान ने हमें दुनिया के सारे सुख -साधन दिया पर धर्म के बिना इसका इस्तेमाल विध्वंसकारी हो जाएगा | विज्ञान के बड़े से बड़े महारथी भी एक समय के बाद धर्म को अपना लेते है | आतः इस विवाद में पड़ने की जरुरत नहीं है की विज्ञान जरुरी है या धर्म |

Similar News