14-15 अप्रैल को छाए रहेंगे बादल, होगी बारिश; जानें अपने शहर का हाल

  • whatsapp
  • Telegram
14-15 अप्रैल को छाए रहेंगे बादल, होगी बारिश; जानें अपने शहर का हाल
X

रांची, मौसम पूर्वानुमान के तहत रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में 14-15 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 14 अप्रैल को गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि 10 से 13 अपरैल तक मौसम शुष्क रहेगा और आसमान भी साफ रहेगा। बताया कि 14-15 अप्रैल को राज्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

बताया कि फिलहाल पूर्वी मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में समुद्रतल से ऊपर 1.5 किमी. क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश लोहरदगा में 18.0 मिमी. दर्ज की गई।

सबसे अधिक उच्चतम तापमान डालटनगंज में 37.9 डिसे. व सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके में 16.0 डिसे. रिकॉर्ड किया गया। इधर, गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 34.8 व न्यूनतम तापमान 16.9 डिसे. दर्ज किया गया।

Next Story
Share it