अयोध्या पर फैसला कल , यू पी में 9 से 11 तक स्कूल , कॉलेज बंद

  • whatsapp
  • Telegram
अयोध्या पर फैसला कल , यू पी में 9 से 11 तक स्कूल , कॉलेज बंद
X

अयोध्या पर कल ही हो जाएगा फैसला ।वर्षों से चल रहे अयोध्या विवाद का कल समाधान हो जाएगा जब सुप्रीम कोर्ट के 5 जजों की बेंच ऐतिहासिक फैसला सुनाएगी।सुप्रीम कोर्ट के जजों के घरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पूरे देश में खासकर उत्तर प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1192838928597843968

राम नगरी अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर जवानों को तैनात कर दिया गया है इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी सरगर्मी बढ़ गई है।फैसला जो भी आए सभी को इस फैसले का सम्मान करना चाहिए देश संविधान से चलेगा और यही सब की मंशा होनी चाहिए यह कहना था कई लोगों का जो बेसब्री से इस फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

https://twitter.com/shriniwas_hr/status/1192844235629838338

दोनों पक्षों के लोग अपने अपने पक्ष में दावा ठोक रहे हैं और जो भी फैसला आए उसका पालन कराने के लिए सरकार सख्ती से कानून को लागू करने के लिए अपनी पूरी तैयारी कर चुकी है।हालांकि प्रश्न आस्था का है और देश कानून और संविधान के द्वारा चलाया जाएगा। भारत में बहुत सालों के बाद ऐसी स्थिति आई है जहां पूरा देश एक फैसले को लेकर चिंतित है।

https://twitter.com/narendramodi_in/status/1192855313008873473

Next Story
Share it