आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' लुभा रही दर्शकों को जाने क्या है कलेक्शन

प्रियंका पांडेय बचपन एक्सप्रेस
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' दर्शकों को लुभा रही है इस फिल्म के पांचवे दिन तक 37 करोड़ तक की कमाई हो गई ।यह फ़िल्म समलैंगिता पर आधारित है। दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं।
और एक बार फिर आयुष्मान खुराना चर्चे में आ रहे हैं। हमेशा की तरह आयुष्मान ने लोगों के दिल जीतने की कोशिश की है। इस फ़िल्म पर दर्शकों की प्रतिपुष्टि भी मिल रही है। समलैंगिकता पर आधारित कहानी जितेंद्र कुमार और आयुष्मान खुराना की है। दोनों प्रेमी युगल हैं ।
यह फिल्म मनोरंजक फिल्म है जो समाज में लोगों को एक संदेश देने का कार्य कर रही है ।'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' के फिल्मकार आनंद एलराय और हितेश केवल्या को पूर्ण रुप से विश्वास था कि यह फिल्म दर्शकों को अत्यधिक पसंद आएगी ।आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर भी दर्शकों को खूब भाया था ।





