भारत में टूटा अमेरिका का रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे के दौरान 79 हजार मामले आए सामनें…

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
भारत में टूटा अमेरिका का रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे के दौरान 79 हजार मामले आए सामनें…

Bahcpan Express: अराधना मौर्या

देशभर में अब तक एक दिन में दर्ज किए गए सबसे अधिक Coronavirus के मामले।

India में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 35 लाख को पार कर गया है।

भारत ने 10 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट करने की उपलब्धि की हासिल।

देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, शनिवार को लगभग 79,000 नए मामले सामने आए। इसी के साथ भारत में अमेरिका का रिकॉर्ड भी टूट गया। बता दें कि एक दिन में सामने आने वाले संक्रमित मरीजों की यह संख्या अब तक किसी भी देश में एक दिन में दर्ज किए गए कुल मामलों से अधिक है।

इसी के साथ देश में कोरोना पॉजिटिव के मामले 35 लाख के पार हो गए हैं। सात लाख 65 हजार 302 एक्टिव केस है। 27 लाख 13 हजार 934 मरीज ठीक हो गए हैं और 63 हजार 498 लोगों की मौत हो गई है। रिकवरी रेट 76.61 फीसद और डेथ रेट 1.79 फीसद है।

जानकारी के लिए बता दें कि आज भारत ने 10 लाख से ज्यादा सैंपल टेस्ट करने की उपलब्धि हासिल कर ली है, जबकि इससे पहले यह सुविधा यानी की देश में नमूनों की जांच की सुविधा सिर्फ पुणे स्थित एक प्रयोगशाला में ही थी। वहीं आज डेढ़ हजार से अधिक प्रयोगशालाओं में कोरोना की जांच की जा रही है।

Next Story
Share it