Big-Boss 13 Weekend ka Vaar : कोएना मित्रा हुई घर से बेघर ...

  • whatsapp
  • Telegram
Big-Boss 13 Weekend ka Vaar : कोएना मित्रा हुई घर से बेघर ...
X


राजश्री -
कलर्स टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस 13 के वीकेंड का वार में फिर एक कंटेस्टेंट घर से बेघर हो गया। वह और कोई नहीं कोएना मित्रा है। यह बिग बॉस 13 के घर का दुसरा एलिमिनेशन था। जैसा की हमने पहले बताया था की दलजीत कौर कल एलिमिनेट हुई थी और आज कोएना मित्रा।

साथ ही आपको बता दे की कोएना के साथ दो और कंटेस्टेट्स को नॉमिनेट किया गया था, जिसमें रश्मि देसाई और शहनाज कौर शामिल थी। साथ ही बता दें कि कल के वीकेंड का वार में घर के अंदर मोतीचूर चकनाचूर के एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और हर्ष अपने सनी लियोनी ऑर्केस्ट्रा के साथ घर में पहुंचे।

दोनों घर वालो के साथ खुब सारी मस्ती की और साथ ही दोनों अपने साथ घर का राशन भी लेकर आए थे। इस राशन के लिए घर वालों को काफी मेहनत करनी पड़ी।दलजीत कौर के बाद घर से बाहर निकलने वाली दूसरी कंटेस्टेंट कोएना मित्रा हैं। यानी इस रविवार को कोएना मित्रा बेघर हो गई हैं।

Next Story
Share it