बिजनौर : दीपावली पर पुलिस चेकिंग
Himanshi Pandey: Bachpan Express दीपावाली के मौके पर बिजनौर में पुलिस ने शहर में पैदल निकालकर निगरानी की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी और...
Bachpan Creations | Updated on:28 Oct 2019 6:03 PM GMT
Himanshi Pandey: Bachpan Express दीपावाली के मौके पर बिजनौर में पुलिस ने शहर में पैदल निकालकर निगरानी की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी और...
Himanshi Pandey: Bachpan Express
दीपावाली के मौके पर बिजनौर में पुलिस ने शहर में पैदल निकालकर निगरानी की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी और पुलिस अधीक्षक सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने भारी पुलिस बल के साथ सड़को पर निकलकर निगरानी की।
पुलिस किसी भी अनहोनी घटना से निबटने के लिये मुस्तैदी से बाजार में चेकिंग करती दिखाई दी। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना था कि दीपावाली का त्यौहार शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पूरे जनपद में जगह जगह पर पुलिस की तैनाती की गई है।
पुलिस असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर उनके मंसूबो में कामयाब नही होने देगी। पुलिस आतिशबाजी करने वालो पर भी काफी सख्त दिखाई दी। मानक के अनुसार ही लोग आतिशबाजी करे इसके लिए भी आम लोगो को जागरूक किया गया।
Next Story