बिजनौर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर पुलिस का किया स्वागत

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
बिजनौर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर पुलिस का किया स्वागत

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉक डाउन चल रहा है। बावजूद इसके लोग बेहद गै‍रजिम्‍मेदाराना तरीके से सड़कों में घूमते नजर आ रहे हैं। बीते दिनों के अनुभवों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सख्‍ती करने का मन बना लिया है। सख्‍ती से पहले लॉक डाउन का उल्‍लंघन करने वाले लोगों को आखिरी बार संदेश देने के लिए कई शहरों में पीएसी और अर्धसैनिक बलों का फ्लैग मार्च भी कराया जा रहा है। इसी कड़ी में आज धामपुर पुलिस के जवानों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी महावीर सिंह राजावत के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान धामपुर नगर के खारी कुआ, भगत सिंह चौक, फल चौक आदि स्थानों पर स्थानीय लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मसले पर स्‍थानीय नागरिकों ने कहा कि इस समय भारत में जो संकट है। इस संकट काल में पुलिस, डॉक्टर्स और सफाई कर्मी अपने प्राणों की परवाह किए बिना जनता की सुरक्षा में लगे हुए हैं। यहां के लोगों का विचार था भले ही हम सीधे तौर पर इनके लिए कुछ नहीं कर पा रहे हों, पर हम इनका सम्‍मान कर हौसला अफजाई तो कर ही सकते हैं। जिसके बाद, उनके सम्मान के लिए पुष्प वर्षा की गई। लोगों ने पुलिस के सम्मान के लिए पुष्प वर्षा की और तालियां बजाकर उनका उत्साह वर्धन किया है।

Next Story
Share it