आ गई दुनिया की पहली उड़ने वाली कार, यूरोप में मिली मंजूरी.....
उड़ने वाली कार अब हकीकत बन चुकी है। यूरोप में इस कार को चलाने की मंजूरी मिल गई है। इस कार को डच कंपनी नाम PAL (पर्सनल एयर लैंड व्हीकल) ने बनाया है।...
 Admin | Updated on:29 Oct 2020 10:29 PM IST
Admin | Updated on:29 Oct 2020 10:29 PM IST
उड़ने वाली कार अब हकीकत बन चुकी है। यूरोप में इस कार को चलाने की मंजूरी मिल गई है। इस कार को डच कंपनी नाम PAL (पर्सनल एयर लैंड व्हीकल) ने बनाया है।...
उड़ने वाली कार अब हकीकत बन चुकी है। यूरोप में इस कार को चलाने की मंजूरी मिल गई है। इस कार को डच कंपनी नाम PAL (पर्सनल एयर लैंड व्हीकल) ने बनाया है। कंपनी का दावा है कि फ्लाइंग कार PAL-V Liberty दुनिया की पहली प्रोडक्शन मॉडल फ्लाइंग कार है। आपको बता दें कि PAL-V ने हाल ही में कई यूरोपीय रोड परीक्षणों को पास किया है। इसके बाद इसे आधिकारिक तौर पर लाइसेंस प्लेट के साथ सड़कों पर चलाने की अनुमति मिली है। इसके लिए हाई स्पीड ब्रेक और ध्वनी प्रदूषण परीक्षण भी हो चुका है।
लिबर्टी कमर्शियल की कीमत 399,000 डॉलर करीब 2.52 करोड़ रुपये से शुरू होती है। हालांकि इस कीमत में अभी टैक्स को शामिल नहीं किया गया है। इस कार को 2015 में EASA (यूरोपियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी) के साथ एविएशन सर्टिफिकेशन के लिए भी भेजा जा चुका है। जिसे 2022 तक फाइनल किया जा सकता है। उसके बाद ही इस प्रोडक्ट की डिलीवरी शुरू होगी। ये फ्लाइंग कार महज 1000 फीट लंबे रनवे पर दौड़कर उड़ान भर सकती है। ये 11480 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकती है। इसमें 100 लीटर का फ्यूल टैंक दिया हुआ है, जिससे 4.3 घंटे तक हवाई यात्रा की जा सकती है।
अराधना मौर्या
















