सोने की कीमतों में भारी गिरावट, जाने ताजा कीमतें.

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
सोने की कीमतों में भारी गिरावट, जाने ताजा कीमतें.



सोने की कीमत में लगातार गिरावट जारी है। लखनऊ सराफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 380 रुपए गिरी। 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 47,780 रुपए दर्ज की गई। मार्च माह के नौ दिन में सोने के भाव में 1,520 रुपए गिरावट हुई है। विशेषज्ञों को कहना है कि, आगे भी सोने में गिरावट जारी रहेगी। लखनऊ के सराफा बाजार में आज 9 मार्च को 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 350 रुपए नीचे गिर कर 43,800 रुपए हो गया। 24 कैरेट गोल्ड का भाव भी घटकर 47,780 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। जबकि एक दिन पहले यह 48,160 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

कई बार हम ऐसे आभूषण खरीदते हैं जिनमें नग जड़े होते हैं। ज्वेलर उन पूरे नग का वजन करते हैं और इसे सोने की कीमत के साथ जोड़ देते हैं। अगर आसान शब्दों में कहें सोने के मूल्य के बराबर इनका दाम लगा दिया जाता है। इसे वापस बेचने पर सामान्य रूप से पत्थर के वजन और अशुद्धता को कुल मूल्य से घटा दिया जाता है। सोने की शुद्धता सोने की जूलरी अलग-अलग कैरेट में आती है। कैरेट सोने की शुद्धता का पैमाना है। सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है। जूलरी अमूमन 22 कैरेट में आती है। इसमें 91.6 फीसदी सोना होता है।

लखनऊ के सराफा बाजार में 1 मार्च को 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव 45,200 रुपए था। 24 कैरेट गोल्ड का भाव 49,300 रुपए प्रति 10 ग्राम था। नौ दिन में 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने में 1400 रुपए और 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने में 1520 रुपए की भारी गिरावट दर्ज की गई।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it