भाजपा की सरकार में 65 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ हुआ कर्जा माफ- विपक्ष पर बरसे योगी आदित्यनाथ।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
भाजपा की सरकार में 65 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ हुआ कर्जा माफ- विपक्ष पर बरसे योगी आदित्यनाथ।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विपक्ष को किसानों की तरक्की पसंद नहीं। 1 घंटे के भाषण के दौरान ना सिर्फ विपक्ष पर निशाना साधा बल्कि पाकिस्तान पर भी चर्चा की।

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली के लोगों को को खुशखबरी देते हुए कहा कि जल्द ही बरेली में एयरपोर्ट की शुरुआत की जाएगी। किसान सम्मेलन के मंच से मुख्यमंत्री ने माफियाओं पर भी आक्रमण किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लगातार माफियाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है। उनकी फर्जी जमीनों को लेकर उस पर गरीब लोगों के लिए घर बनाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने 111 सरकारी नौकरी और शिलान्यास का लोकार्पण किया। किसान आंदोलन के बीच सीएम योगी बरेली मंडल के किसानों को रिझाने और समझाने के लिए पहुंचे थे।

जम्मू कश्मीर का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सागर बरेली, शाहजहांपुर और बदायूं के लोग चाह कर भी जम्मू कश्मीर में मकान ही बनवा सकते थे। मोदी सरकार ने धारा 370 हटा कर सभी रास्ते खोल दिए।

किसान आंदोलन पर बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों को बरगलाने की साजिश की जा रही है। विपक्ष अपना गंदा प्रदर्शन देने में कोई कसर नहीं छोड़ता है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब मंडियों के जरिए किसानों को का मिलेगा। और किसान देश के किसी भी कोने में अपनी फसल को बिना टैक्स के बेच सकेगा। सीएम योगी ने रोजगार का ऐलान करते हुए कहा कि वह करीब 4 लाख लोगों को रोजगार देंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई विषय पर बात की। बताया कि उन्होंने करीब 65 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया है। सभी जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार हमेशा किसानों का हित सोचती है।

नेहा शाह

Next Story
Share it