भारत में चीनी नागरिकों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के लिए दिए एयरवेज को आदेश।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
भारत में चीनी नागरिकों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के लिए दिए एयरवेज को आदेश।


भारत ने चीन की कुछ गतिविधियों का करारा जवाब देते हुए चीनी नागरिकों की भारत यात्रा पर प्रतिरोध लगाने के आदेश एयरलाइंस को दिया है। भारत में चीन के नागरिक जो कि भारत यात्रा पर आने वाले थे उनकी यात्रा पर रोक लगा दी है। हांलांकि ये गतिविधि अनौपचारिक है परंतु इसे चीन को एक जबरदस्त जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

आपको बता दें ड्रैगन ने भारतीय यात्रियों के लिए नवंबर के महीने में ही इस तरह के कानून पारित किए थे। दोनों देशों के बीच हवाई यात्रा काफी दिनों से बंद है। परंतु चीनी यात्री दूसरे देश होते हुए काम के सिलसिले से भारत पहुंच जा रहे हैं।

आपको बता दें दोनों देशों के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब चीन ने अनौपचारिक रूप से गलवान घाटी पर कब्जा कर लिया। और चीन ने भारत को धमकियां देना शुरू कर दी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले हफ्ते भारत और विदेशी दोनों एयरलाइंस के बीच वार्ता हुई जिसमें भारत में चीनी यात्रियों को भारत में आने पर रोक लगा दी।फिलहाल भारत में पर्यटक वीजा निलंबित किया गया है, परंतु लोगों को काम होने पर व अन्य कई तरह की यात्रा कर सकते हैं।

कुछ एयरलाइंस ने चीनी यात्रियों की रोकथाम के आदेश को लिखित तौर पर देने के लिए कहा है जिससे वह पहले से ही बुक किए गए यात्रियों की यात्रा रोके जाने का कारण बता सके।

नेहा शाह

Next Story
Share it