Economic - Page 83
वनप्लस भारत में करेगा मेनलाइन नेटवर्क का विस्तार, 2024 में 50,000 रिटेलर स्टोर्स के साथ करेगा काम
ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड वनप्लस के लिए भारत एक महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है और कंपनी का लक्ष्य 2024 में देश में लगभग 50,000 मेनलाइन रिटेलर स्टोर के साथ काम करने का है। वनप्लस इंडिया के सेल्स डायरेक्टर रंजीत सिंह ने बताया, वनप्लस ने हाल ही में अपनी फ्लैगशिप 12 सीरीज लॉन्च की है, जो परफॉर्मेंस,...
भारत में लाइव गैलेक्सी एआई अनुभव लेकर आया सैमसंग
मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा मॉल में सैमसंग ने भारत में अपने पहले ऑनलाइन-टू-ऑफलाइन (ओ2ओ) लाइफस्टाइल स्टोर का उद्घाटन किया। ग्राहक 23 जनवरी से सैमसंग बीकेसी (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) में नवीनतम गैलेक्सी एस24 सीरीज का अनुभव और प्री-बुकिंग कर सकेंगे। नया स्टोर उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के लिए...
नोएडा अथॉरिटी को 7 बिल्डर ने दी पैसा जमा करने की सहमति, 1,048 बायर्स की रजिस्ट्री का रास्ता साफ
नोएडा अथॉरिटी में पहुंचकर 7 बिल्डरों ने अपने बकाया का 25 प्रतिशत 60 दिनों और बाकी के 75 प्रतिशत को ब्याज समेत किस्तों में जमा करने की सहमति दी है, जिससे 1,048 बायर्स की रजिस्ट्री का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है। अमिताभ कांत की सिफारिश लागू होने के बाद मंगलवार को बिल्डर नोएडा अथॉरिटी के दफ्तर...
टिकटॉक ने लागत में कटौती के लिए की कर्मचारियों की छंटनी
चीनी शॉर्ट-वीडियो मेकिंग ऐप टिकटॉक भी छंटनी करने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल हो गया है। लागत कम करने के लिए एक निश्चित संख्या में कर्मचारियों को जाने के लिए कहा गया है। कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक, नौकरी में कटौती ज्यादातर बिक्री और विज्ञापन प्रभाग में हुई। प्रभावित कर्मचारी लॉस एंजिल्स,...
भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर मार्केट बना, 4.33 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंची लिस्टेड शेयरों की कंबाइन वैल्यू
भारतीय शेयर मार्केट ने पहली बार हांगकांग को पीछे छोड़ दिया है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार भारतीय एक्सचेंजों पर लिस्टेड शेयरों की कंबाइन वैल्यू सोमवार को 4.33 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई। जबकि, हांगकांग के लिए यह आंकड़ा 4.29 ट्रिलियन डॉलर था। इसके साथ ही भारत दुनिया में चौथा सबसे बड़ा इक्विटी...
अब मात्र 1622 रुपये में फ्लाइट से पहुंचें राम नगरी, इस एयरलाइन कंपनी ने पेश किया खास ऑफर
प्रभु श्रीराम अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में विराजमान हो गए हैं। इस उत्सव को लेकर लोगों के बीच खुशी का माहौल है। सभी लोग अपने-अपने तरीके से इस पल को सेलिब्रेट कर रहे हैं। श्रीरामलला के दर्शन के लिए देश विदेश से राम भक्त अयोध्या पहुंचने लगे हैं। रामभक्त ट्रेन, बस और हवाई जहाज के माध्यम से अयोध्या...
सोनी ने विलय रद्द करने के लिए ज़ी को भेजा पत्र
सोनी ग्रुप कॉर्प ने ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड को आधिकारिक तौर पर सूचित किया है कि वह अपनी भारतीय इकाई और मीडिया नेटवर्क के बीच विलय को रद्द करने की योजना बना रही है। ब्लूमबर्ग ने बताया कि इससे दो साल से चली आ रही अधिग्रहण गाथा समाप्त हो जाएगी और प्रतिद्वंद्वियों की बढ़ती संख्या के...
टेस्ला की गाडिय़ों में आई बड़ी समस्या, कंपनी ने वापस मंगाए 4000 से अधिक वाहन
एलन मस्क द्वारा संचालित टेस्ला ने एक सॉफ्टवेयर समस्या के कारण ऑस्ट्रेलिया में 2022 और 2023 के बीच बनाए गए 4,000 से ज्यादा मॉडल 3 और मॉडल वाई वाहनों को वापस बुला लिया है। बुनियादी ढांचे, परिवहन, क्षेत्रीय विकास, संचार और कला विभाग (डीआईटीआरसीए) के अनुसार, 4,382 वाहनों में सॉफ्टवेयर समस्या के कारण...
विदेशी मुद्रा भंडार 1.6 अरब डॉलर बढ़कर 618.9 अरब डॉलर पर
विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में बढ़ोतरी होने से 12 जनवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.6 अरब डॉलर बढ़कर 618.9 अरब डॉलर हो गया। वहीं, इसके पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 5.9 अरब डॉलर घटकर 617.3 अरब...
पूंजी प्रवाह के साथ बेहतर व्यापार संतुलन रुपए के लिए होगा सकारात्मक
आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के मुख्य अर्थशास्त्री और कार्यकारी निदेशक सुजान हाजरा ने कहा कि भले ही धीमी वैश्विक अर्थव्यवस्था के कारण व्यापारिक निर्यात दबाव में रहने की उम्मीद है, लेकिन सोने के आयात में कमी के साथ-साथ कमजोर वैश्विक मांग की चिंताओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने से...
हमारे इंजीनियर, डेवलपरों ने जेनएआई के बारे में तेजी से सीखा : सैमसंग
जेनेरेटिव एआई के साथ शुरुआती उतार-चढ़ाव के बावजूद, सैमसंग टीमों ने बहुत तेजी से काम किया और नए गैलेक्सी एआई फीचर्स विकसित किए, जो नई गैलेक्सी एस24 सीरीज के साथ शहर में चर्चा का विषय बन गए हैं। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही। गैलेक्सी एस. पेन, मल्टी-टास्किंग, एज एसडीके, कई सैमसंग सेवाओं के...
खाद्य सुरक्षा, समावेशी विकास के लिए अंतरिम बजट में कृषि क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी को पेश किए जाने वाले अंतरिम बजट का लक्ष्य देश की खाद्य सुरक्षा को बढ़ाने और अर्थव्यवस्था में समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए कृषि क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा देना होगा। कृषि क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं के लिए आवंटन में उल्लेखनीय...














