गूगल पे से मनी ट्रांसफर पर 2021से लगेगा चार्ज!
गूगल पे का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के बीच आजकल एक खबर चर्चा में है कि उन्हें 2021 से Money Transfer के लिए चार्ज देना होगा, लेकिन क्या वाकई में ऐसा...


गूगल पे का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के बीच आजकल एक खबर चर्चा में है कि उन्हें 2021 से Money Transfer के लिए चार्ज देना होगा, लेकिन क्या वाकई में ऐसा...
गूगल पे का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के बीच आजकल एक खबर चर्चा में है कि उन्हें 2021 से Money Transfer के लिए चार्ज देना होगा, लेकिन क्या वाकई में ऐसा है।
गूगल पे का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के बीच आजकल एक खबर चर्चा में है कि उन्हें 2021 से Money Transfer के लिए चार्ज देना होगा, लेकिन क्या वाकई में ऐसा है। तो इसका जवाब है हां और नहीं दोनों।
गूगल पे में मनी ट्रांसफर के लिए 2021 से चार्ज तो देना होगा, लेकिन सिर्फ अमेरिका के यूजर्स को न की भारत के यूजर्स को। गूगल ने कुछ दिन पहले ही अपनी एक रिपोर्ट में इस बात पर सफाई दी है कि भारत में यूजर्स को पैसे ट्रांसफर करने पर कोई चार्ज नहीं देना होगा, ये सिर्फ अमेरिकी प्लेटफॉर्म पर मनी ट्रांसफर के लिए है।
बंद होगा गूगल पे का वेब पेज आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही गूगल ने ऐलान किया था कि वो 2021 में एंड्राइड औंर आईओएस पर गूगल के साथ एक री-डिजाइन किए गए गूगल पे ऐप को लॉन्च कर रहा है, यूजर्स अब वेब ब्राउजर पर सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
गूगल पे यूजर्स को मोबाइल या वेब पेज के जरिए पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। हाल ही में कंपनी ने अपने वेब ऐप को बंद करने की घोषणा की हैं। कंपनी के मुताबिक अब लोग पैसा भेजने या रिसीव करने के लिए pay.google.com का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। मनी ट्रांसफर के लिए सिर्फ गूगल पे ऐप का ही इस्तेमाल हो सकेगा। साथ ही गूगल ने साफ किया है कि गूगल पे के सपोर्ट पेज को भी अगले साल जनवरी से बंद कर दिया जाएगा।
1.5 परसेंट तक लगेगा चार्जकंपनी ने कहा है कि 'जब आप अपने बैंक अकाउंट से पैसे ट्रांसफर करते हैं तो 1-3 दिन का वक्त लगता है, डेबिट कार्ड से पेमेंट तुरंत हो जाता हैं। डेबिट कार्ड से पैसे ट्रांसफर करने में 1.5 परसेंट या 3.1 डॉलर में से जो भी ज्यादा हो, फीस लगती हैं।'
रिपोर्टों में कहा गया था कि गूगल पे इंस्टेंट फंड ट्रांसफर पर चार्ज भी लगाएगा। गूगल के एक प्रवक्ता के मुताबिक, "ये चार्ज और फ्री अमेरिका के लिए विशिष्ट हैं और यह भारत में बिज़नेस ऐप के लिए गूगल पे पर लागू होता है।"
सितंबर 2019 तक, गूगल पे के वार्षिक आधार पर 110 बिलियन डॉलर के कुल पेमेंट वैल्यू के साथ भारत में 67 मिलियन यूजर्स थे। गूगल पे फॉर बिजनेस ने जून 2020 में 3 मिलियन से ज्यादा मर्चेंट्स की घोषणा की थी।
अदिती गुप्ता