पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने की दूसरी एफआईआर, एक आरोपित गिरफ्तार....
सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की ओर से दर्ज कराई गई दूसरी एफआईआर पर लखनऊ पुलिस ने एक आरोपी को...
 Admin | Updated on:7 Sept 2020 11:58 AM IST
Admin | Updated on:7 Sept 2020 11:58 AM IST
सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की ओर से दर्ज कराई गई दूसरी एफआईआर पर लखनऊ पुलिस ने एक आरोपी को...
- Story Tags
- Gayatri Prajapati
सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला की ओर से दर्ज कराई गई दूसरी एफआईआर पर लखनऊ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल क्राइम ब्रांच की टीम ने नौ महीने के बाद एक आरोपी राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और जांच कर रही है।
साढ़े तीन साल पहले पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके साथियों पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली मां-बेटी का वीडियो एक बार फिर वायरल हुआ है, जिसमें वह गायत्री प्रजापति को निर्दोष बताते हुए हमीरपुर के राम सिंह पर गंभीर आरोप लगा रही हैं।
20 दिसंबर 2019 को दर्ज हुई रिपोर्ट
एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि 20 दिसंबर 2019 को चित्रकुट निवासी महिला ने खनन ठेकेदार रामसिंह और अन्य के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर दुराचार, छेड़खानी, धोखाधाड़ी और पॉस्को एक्ट के तहत गौतमपल्ली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर की गई थी। छानबीन कर रहे इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि राम सिंह पर लगे आरोप सही पाए जाने के बाद गिरफ्तारी की गई है। इसके बाद आरोपित राम सिंह को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
48 घंटे पहले गायत्री को मिली अंतरिम जमानत
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बीते 48 घंटे पहले शुक्रवार को पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को अंतरिम जमानत दी थी। मेडिकल के आधार पर हाईकोर्ट ने पांच लाख रुपया के पर्सनल बॉन्ड तथा दो जमानतदारों की शर्त के साथ जमानत दी है। गायत्री प्रसाद प्रजापति ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में अपनी अंतरिम बेल की अर्जी डाली थी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद दो महीने की अंतरिम जमानत की मंजूरी दी है। कोर्ट की शर्त है कि वह अंतरिम जमानत के दौरान देश छोड़कर बाहर नहीं जाएंगे।
अराधना मौर्या
















