यूपी एसटीएफ ने बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को किया गिरफ्तार, पुलिस को करेगी हैंडओवर....

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
यूपी एसटीएफ ने बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह को किया गिरफ्तार, पुलिस को करेगी हैंडओवर....


बलिया गोलीकांड का मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह गिरफ्तार हो गया है। यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क से धीरेंद्र सिंह डब्ल्यू को रविवार सुबह गिरफ्तार किया है। बता दें कि धीरेंद्र घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। धीरेंद्र सिंह ने विडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताया था। उधर, आरोपी के समर्थन में खुलकर बयानबाजी करने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह को तलब किया। पुलिस ने सरकारी सस्ते गल्ले के दुकान के आवंटन के दौरान गोलीबारी में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में फरार आरोपियों के विरुद्ध रासुका व गैंगस्टर के अंतर्गत कार्रवाई की घोषणा की थी। बलिया दुर्जनपुर गोली कांड के मुख्य अभियुक्त धीरेन्द्र प्रताप सिंह की करीब 70 घंटे बाद हुई गिरफ्तारी से मृतक परिवार के लोगो ने खुशी जताई है।

जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार को आरोपी धीरेंद्र सिंह का विडियो सामने आया। अपने नौ मिनट के विडियो में धीरेंद्र ने कहा है कि उसने गोली नहीं चलाई। वीडियो वारदात के अगले दिन यानी 16 अक्टूबर का बताया जा रहा है। विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। आपको बता दें कि फरार मुख्य आरोपित के सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी से जुड़ाव की बात सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा), कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भाजपा को घेरने में जुटे हैं।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it