अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर ... मौत
सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे राजगीर मिस्त्री को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में राजगीर मिस्त्रीगंभीर रूप से...
![Admin Admin](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
![अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर ... मौत अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर ... मौत](https://bachpanexpress.com/h-upload/2020/12/15/358263-ludhiana-death1457368292.webp)
सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे राजगीर मिस्त्री को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में राजगीर मिस्त्रीगंभीर रूप से...
सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे राजगीर मिस्त्री को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में राजगीर मिस्त्री
गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पलिस ने घायल को इलाज के लिए उसे सामदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। ।
सरोजनीनगर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा में रहने वाले राजेश कुमार राजगीर मिस्त्री का काम करता था।
सोमवार को वह काम पर जा रहा था। उसी दौरान स्कूटर इण्डिया पुलिस चौकी के पास कानपुर रोड पर एक अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। इस सड़क हादसे में राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों से सूचना मिलते ही मौके पर पहंची सरोजनीनगर पलिस ने उसे इलाज के लिए सरोजनीनगर स्थित सामदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, लेकिन जांच के बाद चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी का अलावा तीन बच्चे है।
शिवांग