बरेली में ग्राम प्रधान की हत्या फ़िल्मी स्टाइल में दौड़ा कर हुई, बढ़ा तनाव
चुनाव के बाद अब उत्तर प्रदेश में चुनावी रंजिश के मामले भी लगातार बढ़ते चले जा रहे है इसी क्रम में बरेली में एक प्रधान की हत्या हो गयी है |उत्तर प्रदेश...


चुनाव के बाद अब उत्तर प्रदेश में चुनावी रंजिश के मामले भी लगातार बढ़ते चले जा रहे है इसी क्रम में बरेली में एक प्रधान की हत्या हो गयी है |उत्तर प्रदेश...
चुनाव के बाद अब उत्तर प्रदेश में चुनावी रंजिश के मामले भी लगातार बढ़ते चले जा रहे है इसी क्रम में बरेली में एक प्रधान की हत्या हो गयी है |
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में चुनाव की रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग कर कैंट के गांव परगवां के नवनिर्वाचित प्रधान इशहाक की सरेशाम हत्या कर दी गई।
ग्राम प्रधान की पत्नी को भी गोली लगी है।
पुलिस ने इशहाक के खिलाफ चुनाव लड़कर हारे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी गांव का पूर्व प्रधान फरार है।
हत्या के बाद दो समुदायों में तनाव की स्थिति देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है|
ग्राम प्रधान की हत्या प्रतयक्षदर्शियों की माने तो फ़िल्मी स्टाइल में दौड़ा कर हुई , गोली लगने के बाद भाग रहे इश्हाक को दौड़ा के गोली मार हत्या की गयी | इस तरह की हत्या से लोकतंत्र पर सवाल उठता है |
सरकार को ग्राम प्रधानों की सुरक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए |