फर्जी दस्तावेजों से जमीन का काम करने वाले गिरोह के दो जालसाज गिरफ्तार

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
फर्जी दस्तावेजों से जमीन का काम करने वाले गिरोह के दो जालसाज गिरफ्तार



चिनहट। राजधानी के थाना चिनहट क्षेत्र में जमीन खरीद-फरोख्त का गिरोह सक्रिय है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर अहम खुलासा किया है। एक ही प्लाट को कई लोगों के नाम बैनामा कर लाखों रुपये ऐंठ लिए थे। पीड़ित सस्ता रेट होने के कारण जालसाजों के बुने जाल में फंसते चले गए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद शातिर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर घनश्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार को मटियारी इलाके के कांतिपुरम मोड़ के पास से आरोपी प्रमोद शुक्ला बाराबंकी जनपद के सूरतगंज मोहम्मदपुर खाला और नरौली हैदरगढ़ निवासी कौशलेन्द्र नाथ मिश्रा निवासी को गिरफ्तार किया है। गत 18 अप्रैल 2022 को अरुण कुमार यादव ने के एक पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। इस दौरान पुलिस को बताया कि जालसाजों ने एक ही प्लाट को पैसे की लालच में कई लोगों के हाथों बेचा है। पीड़ित जमीन की रजिस्ट्री करने के बाद कब्जा के लिए प्लाट पहुंचा तो संबंधित भूखंड पर कई अन्य लोग भी दावेदारी पेश करने लगे। साथ ही राजिस्ट्री के दस्तावेज दिखाए। ऐसे में पीड़ित शातिर जालसाजों की करतूत देखकर मानों पैरों तले जमीन खिसक गई हो। स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपों के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस जांच पड़ताल में संबंधित भूखंड़ों को कई लोगों के हाथों बेचे जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Next Story
Share it