उग्रवादियों द्वारा मणिपुर में फिर हिंसा, पिता-पुत्र समेत 3 के शव बरामद, हत्या किए जाने की आशंका

  • whatsapp
  • Telegram
उग्रवादियों द्वारा  मणिपुर में फिर हिंसा, पिता-पुत्र समेत 3 के शव बरामद, हत्या किए जाने की आशंका

मणिपुर के बिष्णुपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने मैतई समुदाय के तीन लोगों के शव बरामद किए। बताया जाता है कि कुंबी हाओटक इलाके में चार लोग लकड़ी इकठ्ठा करने जंगल गए थे। उसके बाद से वापस नहीं आए। ये सभी अकासोई वार्ड नंबर 7 के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जो शव मिले हैं, वे लापता चार लोगों में से ही तीन के हैं। एक की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि इबोम्चा सिंह (51) और उनके बेटे आनंद सिंह (20) तथा रोमेन सिंह (38) के शव हाओतक फेलेन के पास पाए गए। चौथे व्यक्ति दारा सिंह का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, संदेह है कि इन लोगों की हत्या उग्रवादियों ने की होगी। वहीं, सेना के पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी ने हिंसाग्रस्त मणिपुर का दौरा किया। इस दौरान वे कई जिलों में गए और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वे सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारियों से मिले स्थिति की जानकारी ली। यात्रा के दौरान तिवारी ने स्थानीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की और समस्याओं को जाना।

Next Story
Share it