Crime News - Page 41
इन्वर्टर बना जानलेवा, शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, पति-पत्नी समेत परिवार के चार लोगों की मौत
दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में एक घर में आग लगने से परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और दो बेटे शामिल हैं। आग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घर में आग की घटना सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुई है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। दमकल की दो गाड़ियों के जरिए...
हिसार में लव मैरिज करने पर कपल की हत्या, बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां; 2 महीने पहले हुई थी शादी
हरियाणा के हिसार में सोमवार सुबह लव मैरिज करने वाले कपल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव हांसी के लाला हुकुम चंद जैन पार्क में पड़े हुए मिले। दोनों कपल सुबह पार्क में बैठे हुए थे। करीब साढ़े 9 बजे बाइक पर आए 2 बदमाशों ने 7 राउंड फायरिंग की। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के...
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर खाई में गिरी बस, 42 घायल
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक बस पलटकर खाई में गिर गई। हादसे में 42 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह एक निजी डबल डेकर बस थी, जो जौनपुर से दिल्ली जा रही थी। अल सुबह चालक को झपकी आ जाने के कारण हादसा हुआ। घायलों में 30 को इलाज के लिए सौरिख सरकारी अस्पताल और 12 को तिर्वा...
ED को फिर मिला नोटों का पहाड़, जमीन कारोबारी के घर से 1 करोड़ कैश और 100 जिंदा कारतूस बरामद
झारखंड के रांची में प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की टीम ने आज जमीन कारोबारी कमलेश कुमार के चेशायर होम रोड और कांके के ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने कमलेश के घर पर जमीन घोटाले से जुड़े कई दस्तावेज खंगाले। छानबीन के क्रम में उसके कांके स्थित आवास से एक करोड़ रुपया नगद, एक पिस्तौल और 100 जिंदा कारतूस बरामद...
बिहार में अरिया के बाद सीवान में गंडक नहर का पुल गिरा, पिलर धंसते ही कुछ ही मिनट में ब्रिज ध्वस्त
बिहार के सीवान में गंडक नहर पर बना पुल शनिवार को अचानक टूट कर गिर गया। इस घटना में हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिलर धंसते ही कुछ ही मिनट में पुल धड़ाम से गिर गया। इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि घटना दरौंदा...
गुरुग्रामः फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण विस्फोट, नौ लोगों की मौत; कई मलबे में दबे
गुरुग्राम के दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में संचालित एक फैक्ट्री में शनिवार सुबह जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में नौ व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दर्जनों मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। बताया जा रहा है कि बॉयलर फटने से हादसा हुआ है। फिलहाल मौके पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौजूद है। घायलों को नजदीकी...
पेपर लीक पर 10 साल की कैद, एक करोड़ तक जुर्माना; देश में देर रात लागू हुआ कानून
पेपर लीक पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने देश में एंटी पेपर लीक कानून लागू कर दिया है। सरकार ने देर रात को इस कानून को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया। सरकार ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 को अधिसूचित किया, जिसका उद्देश्य देश भर में आयोजित होने वाले प्रतियोगी और...
हजारीबाग में कोचिंग संचालक दंपति की हत्या घरवालों ने कर दी, लाशें गुपचुप तरीके से जलाईं
झारखंड के हजारीबाग में कोचिंग क्लास चलाने वाले एक दंपति राहुल मेहता और पूजा यादव की उनके घर के लोगों ने ही हत्या कर दी और उनकी लाशें गुपचुप तरीके से जला दीं। हत्या के छह दिन बाद वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने राहुल मेहता के पिता ईश्वर मेहता, भाई बबलू मेहता और उनके ड्राइवर विकास सोनी सहित छह लोगों...
गाजियाबाद में तीन लोगों को मारी गई गोली, दो की मौत और एक घायल
गाजियाबाद में एक बाइक सवार पिता और उसके दो पुत्रों को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। इस घटना में पिता और एक पुत्र की मौत हो गई है और एक बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात अज्ञात बदमाशों ने 15 राउंड...
यौन शोषण के आरोप में सूरज रेवन्ना को ब्लैकमेल करने के आरोप में दो लोगों पर एफआईआर
कर्नाटक पुलिस ने यौन अपराधों के आरोपी पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के भाई और जेडी(एस) विधान पार्षद सूरज रेवन्ना से झूठे यौन उत्पीड़न के मामले में जबरन वसूली की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जेडी(एस) के हासन जिले के अरकलागुडु शहर के एक पुरुष कार्यकर्ता ने सूरज रेवन्ना पर यौन...
एक और पुणे पोर्शे जैसा कांड! राज्यसभा सांसद की बेटी ने BMW से शख्स को उड़ाया, थाने से ही मिल गई जमानत
पुणे पोर्शे कांड के बाद हिट एंड रन का एक और मामला सामने आया है। चेन्नई में राज्यसभा सांसद बीडा मस्तान राव की बेटी ने अपनी बीएमडब्ल्यू कार से शख्स को रौंद दिया। इस घटना में शख्स की मौत हो गई। हैरानी की बात है कि घटना के बाद थाने से ही राज्यसभा सांसद बीडा मस्तान राव की बेटी माधुरी को जमानत मिल गई।...
धनबाद में जीटी रोड पर ट्रक-कार की टक्कर में चार युवकों की मौत, एक गंभीर
झारखंड में धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर एक ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। हादसा मंगलवार देर रात लोहार बरवा नामक जगह पर हुआ। मृतकों में धनबाद के रांगा टांड इलाके के निवासी राहुल कुमार गुप्ता और गांधी नगर कॉलोनी...














