अपराध रोकथाम व अवैध शस्त्र तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
अपराध रोकथाम व अवैध शस्त्र तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान

फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार फर्रुखाबाद में अपराध रोकथाम व अवैध शस्त्र तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कंपिल पुलिस ने क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम के नेतृत्व में तीन अवैध शस्त्र निर्माण तस्करों की गिरफ्तारी कर बड़ी तादाद में शस्त्र बरामद किए हैं।

थाना कंपिल क्षेत्र के गूजरपुर में सरसो के खेत में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री के साथ पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें प्रेम सिंह पुत्र बनवारी लाल बृजेश पुत्र अमीर कठेरिया निवासी गुजरपुर अवधेश पुत्र चंद्रपाल निवासी नगला नाजिर के नाम शामिल हैं। पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री के साथ गिरफ्तार लोगों के पास से 36 बने और अध बने बंदूक तमंचे व कारतूस भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह लोग बड़ी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाकर मुनाफा कमाना चाहते थे इन लोगों पर पहले भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष दिग्विजय सिंह उप निरीक्षक मंगल सिंह उदय सिंह दीपक त्रिवेदी रामकुमार दीपांशु तेजवीर सिंह राजन सिंह नईम खान राहुल कुमार विपिन कुमार मधुर स्वाति सैनी जितेंद्र सिंह एवं एसओजी टीम उपनिरीक्षक बलराज भाटी जय प्रकाश शर्मा गजराज सिंह पुष्पेंद्र विक्रम सिंह प्रवीण कुमार करण कुमार सर्विलेंस टीम संदीप कुमार अनुराग कुमार अजय कुमार गोविंद सिंह अजीत सिंह सचिन कुमार कपिल कुमार अमरनाथ शर्मा राम यादव अवधेश कुमार ने पुलिस बल के साथ मिलकर अवैध शस्त्र फैक्ट्री समेत भारी मात्रा में अवैध शस्त्र व कारतूस शस्त्र बनाने के उपकरण समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम ने बताया कि पूछताछ में कई ठोस जानकारी मिली हैं पुलिस उन सभी पर जांच कर शीघ्र ही बड़ी कार्यवाही करेगी

Next Story
Share it