जालंधर : श्री देवी तालाब मंदिर के सरोवर में शव मिलने से मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

  • whatsapp
  • Telegram
जालंधर : श्री देवी तालाब मंदिर के सरोवर में शव मिलने से मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी
X

जालंधर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर के सरोवर में शव मिलने का मामला सामने आय़ा है। सबसे पहले इस शव का सेवादार को पता चला जिसके बाद उसने इसकी जानकारी श्री देवी तालाब मंदिर की पुलिस को दी गई। सूचना पाकर थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

थाना-8 के एसएचओ प्रदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल सुबह करीब पौने 11 बजे हमें सूचना मिली थी। जिसके बाद एक टीम जांच के लिए भेजी गई है। फिलहाल ये सुसाइड है या हादसा, इस पर जांच जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

Next Story
Share it