झारखंड के देवघर जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर बाबा परिहस्त की मौत
झारखंड के देवघर जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर बाबा परिहस्त का तड़के तीन बजे निधन हो गया। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात खून की उल्टियां होने के बाद उसे...
 Admin | Updated on:29 Feb 2024 1:38 PM IST
Admin | Updated on:29 Feb 2024 1:38 PM IST
X
झारखंड के देवघर जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर बाबा परिहस्त का तड़के तीन बजे निधन हो गया। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात खून की उल्टियां होने के बाद उसे...
झारखंड के देवघर जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर बाबा परिहस्त का तड़के तीन बजे निधन हो गया। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात खून की उल्टियां होने के बाद उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां थोड़ी देर में ही उसने दम तोड़ दिया।
बाबा परिहस्त देवघर में आतंक का पर्याय था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज थे। उसे 22 दिसबंर 2022 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
सूत्रों का कहना है कि बाबा परिहस्त बुधवार रात जेल में अपने कुछ सहयोगियों के साथ शराब की पार्टी कर रहा था। इसी दौरान उसे खून की उल्टियां हुईं और वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसे सदर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।
Next Story
















