अनरियल क्रू ने डांस इंडिया डांस 7 का खिताब जीता ...

  • whatsapp
  • Telegram
अनरियल क्रू ने डांस इंडिया डांस 7 का खिताब जीता ...
X


राजश्री -
जीटीवी के पॉपुलर डांसिंग रियलिटी शो डांस इंडिया डांस के 7वें को उसका विनर मिल चुका है। 29 सितंबर को हुए ग्रैंड फिनाले में अनरियल क्रू ने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया। डांस चैंपियन बनने के बाद अनरियल क्रू को अवॉर्ड्स के साथ पांच लाख रुपए का चेक भी दिया गया। साथ ही बता दें कि जज बास्को ने अनरियल क्रू के साथ एक फिल्म करने का वादा किया है।हालांकि शो के फिनाले में 4 टीम आमने-सामने थी।जिसमे मुकुल जैन ( इस्ट के टाइगर), अनरियल क्रू ( नॉर्थ के नवाब), आई एम हिप हॉप (साउथ के थलाइवन्स) और कुलदीप-प्रांशू ( वेस्ट के सिंघम) शामिल थे। साथ ही बात शो के जज पैनल की करे तो करीना कपूर खान के साथ रफ्तार और बॉस्को शामिल है।साथ ही बता दे की ग्रैंड फिनाले में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अपनी फिल्म 'द स्काई आईएस पिंक' के प्रमोशन के लिए आए थे वही सब ने मिलकर खूब मस्ती की।

Next Story
Share it