दिल्ली सरकार ने हिंसा से प्रभावित लोगों के परिवारों के लिए की मुआवजे की घोषणा

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
दिल्ली सरकार ने हिंसा से प्रभावित  लोगों के परिवारों के लिए की मुआवजे की घोषणा

दिल्ली सरकार ने शहर के हिंसा प्रभावित उत्तर-पूर्वी हिस्से में मारे गए लोगों के परिवारों को दस-दस लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मीडिया को जानकारी देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, गंभीर रूप से घायल लोगों को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे |
उन्होंने कहा, दिल्ली सरकार हिंसा के दौरान जलाए गए दस्तावेजों को हासिल करने के लिए लोगों के लिए विशेष शिविर लगाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार की फरिश्ते योजना के तहत, हिंसा में घायल हुए लोगों को किसी भी निजी अस्पताल में मुफ्त चिकित्सा सुविधा मिल सकती है।


AAP कार्यकर्ता ताहिर हुसैन द्वारा हिंसा भड़काने के आरोपों पर एक सवाल का जवाब देते हुए, केजरीवाल ने कहा, जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, अगर आम आदमी पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता दोषी पाया जाता है, तो उस व्यक्ति को दोगुनी सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।

Next Story
Share it