उचित खाएं और शरीर से एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल को दूर भगाएं!

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
उचित खाएं और शरीर से एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल को दूर भगाएं!

अंकिता सिंह-
हमारे शरीर की जरुरत को पूरा करने के लिए जिस तरह कुछ विटामिन,साल्ट,ऐसिड पहले से शरीर में पाए जाते हैं । उसी तरह कोलेस्ट्रॉल भी हमारे शरीर में पहले से मौजूद रहता है। कोलेस्ट्रॉल हमारे लिए जरुरी हैं।लेकिन क्या आपको पता है? कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की वजह से हृदय सम्बंंधी बीमारियां जन्म लेती हैं।

हमारे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्राल दोनो होते हैं,गलत खान पान की वजह से कोई एक कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, साथ ही अगल अलग बिमारियों को आमंत्रित करता है, खासकर हृदय सम्बंधी बीमारियां।उचित खान पान से बढे हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है।आज हम आपको बताएँगे क्या सेवन करने से आपका कोलेस्ट्रॉल कण्ट्रोल किया जा सकता है।


सबसे पहले हम बात करेंगे डार्क चॉकलेट की, जी हां डार्क चॉकलेट आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी हद तक मदद करता है। इसमे पाए जाने वाले एंटी-ओक्सिडेंट गुड स्ट्रेस कम करने के लिए भी जाने जाते है।डार्क चॉकलेट खाना आसन भी है क्युकि यह स्वादिष्ट होते हैं।आवले के सेवन से भी आप सपने शरीर के एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं।

आवले में कई बिमारियों से लड़ने की ताकत होती है।इसका सेवन शरीर में अलग तरह से लाभ पहुचाता है। आवले के चूर्ण को ठंडे या गरम पानी में मिला कर पिने से फायदा होता है।संतरे का जूस पिना काफी स्वादिष्ट होता है।यह स्वाद के साथ साथ आपकी सेहत को भी मजूबत बनाए रखता है। संतरे के जूस के सेवन से बॉडी में एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है।

Next Story
Share it