मिलिए सोनम वांगचुक से लखनऊ में अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में

  • whatsapp
  • Telegram
मिलिए सोनम वांगचुक से लखनऊ में  अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में

इस बार लखनऊ के लोगो को मिलेगा एक ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका जिसने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार से क्रांति ला दी है | जिसके अविष्कार आम आदमी से लेकर सेना के जवानो को भी फायदा पंहुचा रहे है | वो व्यक्ति है सोनम वांगचुक | उन्होंने आंबेडकर यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में आने की सहमति भी दे दी है |


क्या है कार्यक्रम :- बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह कल शाम पांच बजे से शुरू होगा | इस दीक्षांत समारोह में एक हजार से ज्यादा डिग्री और मैडल विद्यार्थियों को दी जायेगी | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यक्रम में व्यस्तता के कारन कुल सात से आठ लोगो को ही उनके हाथ से पदक मिल पायेगा |





दीक्षांत समारोह में डिग्री मिलना छात्र -छात्राओं का एक सपना होता है और अगर डिग्री देश के प्रथम व्यक्ति प्रदान करे तो उससे बड़ा और गौरव का क्षण क्या हो सकता है | इस समारोह में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सूबे की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल की भी आने की सम्भावना है |

यह समारोह तीन सत्रों में चलेगा , पहले सत्र में राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री यूपी, राज्यपाल के साथ कुलाधिपति और कुलपति मंच पर मौजूद होंगे |





क्यों मिल रहा है सोनम वांगचुक को ये सम्मान :- इस सत्र का मुख्य आकर्षण सोनम वांगचुक को दिया जाने वाला सम्मान है | विश्वविद्यालय परिवार की तरफ से इस वैज्ञानिक को डॉक्टर ऑफ़ साइंस की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा | इस सम्मान को लेकर विश्वविद्यालय परिवार भी काफी उत्साहित है और शिक्षकों में उनसे मिलने और उनकी बातो को सुनने को लेकर जबरदस्त उत्साह है |

सोनम वांगचुक को उनके नवचार के लिए जाना जाता है और वो हाल में चीन को लेकर काफी विडिओ बना चुके है जिसमे उन्होंने चीन की नीतियों की तीखी आलोचना की है | वो आज कल चीन के निशाने पर भी है | उन्होंने लद्दाख में पानी की समस्या को दूर करने के लिए बर्फ के कृत्रिम पहाड़ बना कर उससे गर्मी में पानी और खेती के लिए जल की व्यवस्था की है |

आज कल वो सोशल मीडिया में काफी फॉलो भी किये जाते है |

प्रशासन सतर्क : - लखनऊ का प्रशासन भी राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सतर्क हो गया है और हर तरह की तैयारी का जायजा लिया जा रहा है | विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो संजय सिंह के नेतृत्व में लगातार रिहर्सल का दौर चल रहा है की मुख्य कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की गलती न हो |



Next Story
Share it