केंद्रीय विद्यालय आर. डी. एस. ओ. लखनऊ की सुश्री अनुष्का दुबे ने बारहवीं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया

  • whatsapp
  • Telegram
केंद्रीय विद्यालय आर. डी. एस. ओ. लखनऊ की  सुश्री अनुष्का दुबे ने बारहवीं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया


केंद्रीय विद्यालय आर. डी. एस. ओ. लखनऊ के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने बताया कि सत्र 2022-23 में कक्षा 10 वीं का कूल मिलाकर परीक्षा परिणाम 99.41% रहा जबकि कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम 97.69% रहा। सुश्री अनुष्का दुबे ने सभी पांचों विषयों में ग्रेड ए1 हासिल करके बारहवीं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया । मास्टर मुक्तेश तन्मय ने गणित और विज्ञान दोनों विषयों में 100% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने यह भी बताया कि किन विद्यार्थियों ने 12 वीं और 10 वीं की परीक्षा में अपना सर्वोच्च स्थान बनाया है।

1- सुश्री अनुष्का दुबे विज्ञान वर्ग 451/500- 92.20%- प्रथम स्थान










2- मास्टर हर्ष श्रीवास्तव वाणिज्य वर्ग- 450/500- 90%- प्रथम स्थान




3- सुश्री कृशिका मानविकी वर्ग- 447/500- 89.4%- प्रथम स्थान



कक्षा 10 वीं में मास्टर मुक्तेश तन्मय ने भी सभी पांचों विषयों में ग्रेड ए1 प्राप्त किया तथा 97.4% अंक (487/500) प्राप्त करके विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।


1- मास्टर मुक्तेश तन्मय- 487/500- 97.4%- प्रथम स्थान

2- सुश्री हर्षिता-475/500- 95%- द्वितीय स्थान


3- मास्टर जतिन प्रकाश- 466/500- 93.2%- तृतीय स्थान

प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने सभी सफल विद्यार्थियों तथा विद्यालय अध्यापक/अध्यापिकाओं को बधाई तथा शुभकामनाएँ दीं।



Next Story
Share it