वृद्धा आश्रम की महिलाओं ने सीखा योग

  • whatsapp
  • Telegram
वृद्धा आश्रम की महिलाओं ने सीखा योग

अयोध्या : डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय द्वारा अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में वृद्धा महिला आश्रम अयोध्या में योगाभ्यास कराया गया। सोमवार को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा के दिशा-निर्देशन में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य बनाने के लिए सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके इसके लिए विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग के योगाचार्य अनुराग सोनी व आलोक तिवारी द्वारा वृद्धा आश्रम की महिलाओं को योगाभ्यास कराया गया।

योगाभ्यास में आचार्यो ने महिलाओं को विभिन्न प्राणायामों से अवगत कराते हुए कहा कि जीवन में योग का बड़ा महत्व है। इसे जीवन में अपनाने से हर बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। नियमित योग से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

विश्वविद्यालय योग दिवस के संयोजक प्रो0 एसएस मिश्र ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर सभी को योग से प्रशिक्षित कराया गया। 21 जून को प्रातः 6 बजे अयोध्या के पांच स्थलों पर करीब तीन हजार लोग एक साथ योग करेंगे। इन स्थानों पर योगाचार्यो व पर्यवेक्षकों की देख-रेख में योग कराया जायेगा। इस योगाभ्यास कार्यक्रम में योग विज्ञान विभाग की गायत्री वर्मा, दिवाकर पाण्डेय सहित वृद्धा आश्रम की महिलाएं शामिल रही।

Next Story
Share it