अवध विवि के विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन पर सुन्दर राखियां बनाकर प्रदर्शित की

  • whatsapp
  • Telegram
अवध विवि के विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन पर सुन्दर राखियां बनाकर प्रदर्शित की



अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग के एक्टिविटी क्लब द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 35 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिसमें इनके द्वारा सुन्दर-सुन्दर राखियां बनाई एवं प्रदर्शित भी की। इस प्रतियोगिता में तन्वी पाण्डेय को प्रथम पुरस्कार मिला। वहीं वंशिका रावत को द्वितीय और कीर्ति सिंह को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।

विभागाध्यक्ष प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में छात्रों की सहभागिता से कौशल का विकास होता है। आगामी वर्ष में विश्वविद्यालय के इन्क्यूबेशन सेल द्वारा बिक्री भी कराई जायेगी।

इससे छात्रों को उद्यमी बनने में सहयोग मिलेगा। इस दौरान विभाग के प्रो0 शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में विभाग के शिक्षक डॉ0 आशीष पटेल और डॉ0 प्रियंका सिंह ने भी प्रतिभाग किया। इस आयोजन में डॉ0 आशीष पटेल, डॉ0 प्रियंका सिंह, डॉ0 दीपा सिंह, डॉ0 राकेश कुमार, डॉ0 महेन्द्र पाल सिंह का विशेष योगदान रहा है।

Next Story
Share it