ओजोन परत घातक पराबैंगनी किरणों से बचाती हैः विभागाध्यक्ष डाॅ0 विनोद चैधरी

  • whatsapp
  • Telegram
ओजोन परत घातक पराबैंगनी किरणों से बचाती हैः विभागाध्यक्ष डाॅ0 विनोद चैधरी
X



अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग द्वारा विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर पोस्टर, स्पीच प्रतियोगिता एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में परिसर के छात्र आलोक कुमार प्रथम स्थान पर रहे। द्वितीय स्थान पर मनसा सोनी व तृतीय स्थान आँचल यादव एवं हिमांशु को मिला। दूसरी ओर स्पीच प्रतियोगिता में विदुषी तिवारी को प्रथम, आयुषी सिंह द्वितीय तथा तिलक राज पांडे, अनबिया अंसारी, फरिया फातिमा तथा आरती मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 65 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया एवं उन्हें पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता के उपरांत विभाग में व्याख्यान का आयोजन किया गया। पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ0 विनोद चैधरी ने कहा कि ओजोन परत एक सुरक्षा आवरण है जो हमें घातक पराबैंगनी किरणों से सुरक्षित करती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि ओजोन को क्षति होने से बचाने से पृथ्वी को सुरक्षित करने में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा सकते है। इसी क्रम में प्रो0 पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान के निदेशक प्रो0 जसवंत सिंह ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा की चेतना हर छात्र-छात्राओं में होनी चाहिए। ओजोन परत हमारे पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए एक छतरी की तरह कार्य करती है। इस छतरी की सुरक्षा करना न केवल कर्तव्य है बल्कि यह हमारी जरूरत है।

कार्यक्रम में विभाग के प्रो0 सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा कि छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम उपयोगी सिद्ध होते है। हम सभी को पर्यावरण तथा ओजोन परत के क्षरण के प्रति तथा उसकी सुरक्षा के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर डाॅ0 महिमा चैरसिया, डॉ0 संजीव कुमार श्रीवास्तव, डॉ0 रुद्र प्रताप सिंह, अमित मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, सूरज यादव तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Next Story
Share it