किशोरों एवं परिवार के बीच बढ़ती दूरी का मुुख्य कारण टेक्नोलाॅजीः डाॅ0 अवधेश त्रिपाठी

  • whatsapp
  • Telegram
किशोरों एवं परिवार के बीच बढ़ती दूरी का मुुख्य कारण टेक्नोलाॅजीः डाॅ0 अवधेश त्रिपाठी

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यावहारिक मनोविज्ञान पाठ्यक्रम में 28वे दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में किशोरों के विकास में परिवार की भूमिका विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बी.एन.के.बी. पी.जी. कॉलेज के सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. अवधेश त्रिपाठी ने मानव विकास में आने वाली चुनौतियों पर बोलते हुए कहा कि किशोरावस्था में शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक स्तर पर कई परिवर्तन होते रहते है। इन समस्यांे का समाधान केवल आपसी समझ व बातचीत के जरिए ही समाधान किया जा सकता है। किशोर एवं परिवार के बीच बढ़ती दूरी का मुख्य कारण टेक्नोलॉजी का दूरूपयोग है।

कार्यक्रम में विभाग के समन्वयक प्रो0 अनूप कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी एवं डॉ. सरिता पाठक के सफल देखरेख में सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा श्रेया पांडे ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र मिश्रा, डॉ. प्रतिभा, श्रीमती विनीता पटेल, श्रीमती शालिनी पांडे, अकबर अली, श्री रत्नेश यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Next Story
Share it