देश का तिरंगा हम सभी के लिए सबसे अधिक मूल्यवानः कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल
अयोध्या। हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने तिरंगा फहराया।...


अयोध्या। हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने तिरंगा फहराया।...
अयोध्या। हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने तिरंगा फहराया। इसके साथ ही परिसर के विभिन्न भवनों में तिरंगा ध्वज लगाया। वहीं दूसरी ओर कुलपति के निर्देश पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 नीलम पाठक की अगुवाई में परिसर में तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम् के जयघोष के साथ रैली निकाली। कुलपति प्रो0 गोयल ने कहा कि तिरंगा एक भारत श्रेष्ठ भारत का प्रतीक है। ये हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री के हर घर तिरंगा अभियान से लोगों में देश भक्ति की भावना को जागृत करना है। उन्होंने शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को संदेश में कहा कि सभी अपने घरों में तिरंगें को फहराये और आसपास के लोगों को तिरंगे की महत्ता से अवगत कराये। क्योंकि देश का तिरंगा हम सभी के लिए सबसे अधिक मूल्यवान है। हम भारतवासियों को अपने देश के तिरंगे से प्यार करना चाहिए।
इस अभियान में कुलपति के साथ निजी सचिव राजीव तिवारी, गिरीशचन्द्र पंत, सुरेन्द्र प्रसाद, डाॅ0 देशराज उपाध्याय, अशोक प्रजापति, कलादेवी, मुन्ना यादव, शशांक श्रीवास्तव ने कौटिल्य प्रशासनिक भवन में तिरंगा फहराया। वहीं तिरंगा रैली में विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।