डांडिया नृत्य भारतीय संस्कृति का अंगः कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल
अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आचार्य नरेंद्र देव महिला छात्रावास में छात्राओं द्वारा डांडिया का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय...


अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आचार्य नरेंद्र देव महिला छात्रावास में छात्राओं द्वारा डांडिया का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय...
अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आचार्य नरेंद्र देव महिला छात्रावास में छात्राओं द्वारा डांडिया का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० प्रतिभा गोयल ने माँ दुर्गा के पट खोलने के साथ ही पूजन-अर्चन किया। उन्होंने बताया कि डांडिया नृत्य भारतीय संस्कृति का अंग है। ये देवी दुर्गा के सम्मान में किया जाता है। उन्होंने बताया कि डांडिया माॅ दुर्गा की तलवार का प्रतीक है, जो बुराई का अंत करता है। कुलपति ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लड़किया दुर्गा की स्वरूप होती है। सभी अपने अध्ययन में मन लगाकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करें।
जिससे कामयाबी मिले और माता-पिता का नाम रोशन करने के साथ विश्वविद्यालय को भी गौरवान्वित करें। मौके पर कुलसचिव डाॅ0 अंजनी कुमार मिश्र, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो० नीलम पाठक, वार्डन डॉ० महिमा चैरसिया ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ० नीलम सिंह, डॉ0 प्रतिभा, श्रीमती साधना पाठक, निर्मला मिश्र और छात्राओं में कोमल, सेजल गुप्ता, नैंसी, सृष्टि, खुशी, वंशिका अमृता, अर्पिता, प्रीति,पारुल अवंतिका,श्रद्धा, चांदनी, अदिति, निशा, हर्षा,मिनाक्षी, सुवर्णा सुहानी, मोनिका श्रेया, ललिता सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने डांडिया में हिस्सा लिया।