विद्यार्थी किसी भी संस्थान की आवश्यकता बनेः कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल
अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के 12 छात्रों का चयन...


अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के 12 छात्रों का चयन...
अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के 12 छात्रों का चयन प्रतिष्ठित कंपनी यूनिक इंफ्रा इंजीनियरिंग इंडिया प्रा. लि. में ग्रेजुएट इंजीनियरिंग ट्रेनी के पद पर हुआ। जिसमें अर्पित यादव, नितिन कुमार, निशार अली, राजन यादव, अखिलेश वर्मा, शुभम तिवारी, भरत वर्मा, आशुतोष श्रीवास्तव, अतुल वर्मा, धीरेन्द्र मौर्य, दिवाकर त्रिपाठी, और विकास मौर्य को कंपनी की ओर नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में सायं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। कहा कि संस्थान में पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करें। इसके अलावा संस्थान की आवश्यकता बने। निश्चित ही सफलता आपके कदम चूमेगी।
आईईटी के निदेशक प्रो0 संत शरण मिश्र ने बताया कि यूनिक इंफ्रा इंजीनियरिंग इंडिया प्रा. लि. कंपनी में छात्रों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के उपरांत किया गया है। इस कंपनी में विद्यार्थियों का चयन संस्थान के उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता, व्यावसायिक प्रशिक्षण और छात्रों की कड़ी मेहनत परिलक्षित करता है। उन्होंने बताया कि यह कंपनी भारत की अग्रणी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक है जो सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उन्नत परियोजनाओं के लिए जानी जाती है। छात्रों के चयन होने पर विश्वविद्यालय परिवार को गर्व है। मौके पर संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष अमित सिंह, कन्हैया लाल पांडेय, सौहार्द्र ओझा, प्रिंस पोद्दार, डॉ. नवीन पटेल एवं मानवेन्द्र प्रताप सिंह सहित संस्थान के अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी।