व्यक्तित्व विकास में खेल का बड़ा महत्वः कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल
खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन से शोहरत पा सकते हैः चैधरी किरण पाल सिंह अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में खेल...


खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन से शोहरत पा सकते हैः चैधरी किरण पाल सिंह अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में खेल...
खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन से शोहरत पा सकते हैः चैधरी किरण पाल सिंह
अयोध्या। डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में खेल एवं योगा समिति द्वारा आवासीय परिसर में स्वर्ण जयंती खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। सोमवार को मुख्य प्रशासनिक भवन स्थित मैदान में मुख्य अतिथि चैधरी किरण पाल सिंह, एशियाड गोल्ड मेडलिस्ट और कार्यक्रम अध्यक्षता कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस प्रतियोगिता के कबड्डी बालिका वर्ग में पहला मैच अवध विश्वविद्यालय और नंदिनी नगर पीजी कॉलेज गोंडा के बीच खेला गया जिसमें नंदिनी नगर विजेता रहा।
वहीं बालिका वर्ग के दूसरे मैच में अवध राज सिंह महाविद्यालय बैरिया गोंडा और आरआरपीजी कॉलेज अमेठी के बीच मैच हुआ जिसमें अवध राज सिंह महाविद्यालय विजेता रहा। दूसरी ओर बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में अवध राज सिंह महाविद्यालय और नंदिनी नगर के बीच हुए रोमांचक मैच में विजेता रही। जिनमें अवध राज सिंह महाविद्यालय रहा। वहीं बालक वर्ग के कबड्डी मैच में पहला मुकाबला राजा देवी बक्श सिंह अवध राज सिंह महाविद्यालय गोंडा और अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के मध्य हुआ जिसमें राजा देवी बक्श सिंह व अवध राज सिंह महाविद्यालय विजेता रहा।
वहीं दूसरे मुकाबले में नंदिनी नगर पीजी कॉलेज गोंडा और आरआरपीजी कॉलेज अमेठी के बीच हुए मैच में विजेता नंदिनी नगर महाविद्यालय विजेता रहा। पहले सेमीफाइनल मैच में कान्य कुब्ज साकेत पीजी कॉलेज अयोध्या और आशा भगवान बक्श सिंह महाविद्यालय पूरा बाजार अयोध्या के बीच के मैच में साकेत महाविद्यालय विजयी रहा। प्रतियोगिता के बालक वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल मैच में अवध राज सिंह महाविद्यालय बैरिया गोंडा और साकेत महाविद्यालय के बीच हुए मैच में अवध राज सिंह महाविद्यालय विजेता रहा। फाइनल मुकाबला अवध राज सिंह महाविद्यालय और नंदिनी नगर महाविद्यालय के बीच रोमांचक मैच हुआ जिसमें अवध राज सिंह महाविद्यालय विजेता रहा। इस कबड्डी खेल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका उपेंद्र शुक्ला, नीतू गुप्ता, रोहित शुक्ला, यशवंत सिंह ने निभाई। इस तरह दोनों मुकाबले में अवध राज सिंह महाविद्यालय विजेता रहा।
इस प्रतियोगिता के शुभारम्भ में कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने कहा कि विश्वविद्यालय अपना 50 वां स्थापना वर्ष मना रहा है। इसके उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय परिसर में कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए खेल का बड़ा महत्व है। खेल जीवन जीने की जूनून पैदा करता है। इसमें खिलाड़ियों को सफलता और असफलता दोनो को स्वीकार करना पड़ता है। इसलिए खेल भावना प्रतिभाग करना चाहिए। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एशियाड गोल्ड मेडलिस्ट चैधरी किरण पाल सिंह ने कहा कि खेल को जीवन में उतारे और अच्छा प्रदर्शन करें। आज खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के बल पर शोहरत पा सकते है। खिलाड़ियों को देश में सम्मान से देखा जा रहा है। इसलिए खेल की प्रति समर्पण होना जरूरी है।
खेल एवं योग समिति के संयोजक प्रो0 शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्रम भेटकर किया गया। मंच का सचंालन डाॅ0 अर्जुन सिंह ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव उमानाथ, क्रीड़ा उपाध्यक्ष प्रो0 हिमाशु शेखर सिंह, मुख्य नियंता प्रो0 संत शरण मिश्रा सह संयोजक डॉ0 आशीष प्रताप सिंह, डॉ0 अनिल कुमार मिश्रा, डॉ0 कपिल कुमार राणा, डॉ0 त्रिलोकी यादव, डॉ0 अनुराग पांडे, डॉ0 अंशुमान पाठक, अनुराग सोनी, गायत्री वर्मा, आलोक तिवारी, संघर्ष कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार वर्मा, डॉ0 मोहनी पांडे, स्वामी उपाध्याय, कुमार मंगलम सिंह व विभिन्न महाविद्यालयों से आये टीम मैनेजर व कोच में डॉ0 दुष्यंत प्रताप सिंह, डॉ0 नागेंद्र प्रताप सिंह, डॉ0 साजन सिंह, डॉ0 गोपाल नंदन श्रीवास्तव, डॉ0 आकाश सिंह, डॉ0 अयूब सिद्दीकी व सुरेश सिंह मौजूदगी रही।