गेट 2021 परीक्षा में उत्तीर्ण हुए लविवि के 37 छात्र

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
गेट 2021 परीक्षा में उत्तीर्ण हुए लविवि के 37 छात्र


लखनऊ विश्वविद्यालय के 37 छात्रों ने फरवरी माह में आयोजित गेट 2021 की परीक्षा उत्तीर्ण की. इंजीनियरिंग संकाय के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के 14 छात्रों, सिविल इंजीनियरिंग के 8 छात्रों, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 8 छात्रों, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 4 छात्रों एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 3 छात्रों ने अच्छे रैंक के साथ गेट-2021 की परीक्षा उत्तीर्ण की. इंजीनियरिंग संकाय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विशाल गुप्ता ने गेट-2021 की परीक्षा में 76.96 अंको के साथ ऑल इंडिया 484 वी रैंक हासिल की.

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने गेट 2021 की परीक्षा में सफल हुए छात्रों को बधाई दी.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it