शिबली नेशनल कॉलेज आज़मगढ़ में ‘वृक्षारोपण 2026’ की तैयारियों को लेकर ब्लॉक नोडल प्रभारियों की अहम बैठक आयोजित
आज़मगढ़। शिबली नेशनल कॉलेज, आज़मगढ़ में शुक्रवार, 07 फरवरी 2026 को जनपद के 22 विकास खंडों के ब्लॉक नोडल प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।...

आज़मगढ़। शिबली नेशनल कॉलेज, आज़मगढ़ में शुक्रवार, 07 फरवरी 2026 को जनपद के 22 विकास खंडों के ब्लॉक नोडल प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।...
आज़मगढ़। शिबली नेशनल कॉलेज, आज़मगढ़ में शुक्रवार, 07 फरवरी 2026 को जनपद के 22 विकास खंडों के ब्लॉक नोडल प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। यह बैठक ‘वृक्षारोपण 2026’ (उच्च शिक्षा विभाग) की तैयारियों की समीक्षा एवं कार्ययोजना तय करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।
महाविद्यालय में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी वृक्षारोपण (उच्च शिक्षा) प्रो. अफसर अली ने की। बैठक का संचालन नोडल प्रभारी वृक्षारोपण (उच्च शिक्षा) डॉ. शफीउज़्ज़मां द्वारा किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रो. अफसर अली ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और वृक्षारोपण अभियान को केवल औपचारिकता न मानते हुए इसे जन-आंदोलन के रूप में सफल बनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा जुलाई 2026 में प्रस्तावित वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग को 20,000 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे हर हाल में शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाना आवश्यक है।उन्होंने सभी ब्लॉक नोडल प्रभारियों को निर्देशित किया कि पौधारोपण के लिए चयनित स्थलों की पूर्व-तैयारी समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाए, ताकि मानसून के समय रोपण कार्य सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके। साथ ही उन्होंने पौधों के संरक्षण और नियमित देखरेख पर भी विशेष बल दिया।
बैठक में नोडल प्रभारी वृक्षारोपण (उच्च शिक्षा) डॉ. शफीउज़्ज़मां ने बताया कि पौधारोपण से पूर्व सभी ब्लॉक नोडल प्रभारियों को प्रस्तावित स्थलों से संबंधित स्थान विवरण, संपर्क मार्ग, गाटा संख्या सहित समस्त आवश्यक सूचनाएँ सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रारूप-1, 2 एवं 3 में स्पष्ट रूप से अंकित कर 15 फरवरी 2026 तक उच्च शिक्षा के नोडल अधिकारी को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होंगी।बैठक के दौरान ब्लॉक नोडल प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित सुझाव भी प्रस्तुत किए गए, जिन पर सकारात्मक चर्चा की गई। सभी ने वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
अंत में अध्यक्षीय संबोधन में प्रो.अफसर अली ने कहा कि यह अभियान न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने का भी माध्यम बनेगा।





