विवि में शिक्षकों एवं छात्रों के बीच विकसित भारत-2047 के आयामों पर चर्चा हुई

  • whatsapp
  • Telegram
विवि में शिक्षकों एवं छात्रों के बीच विकसित भारत-2047 के आयामों पर चर्चा हुई



अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सरदार पटेल, राष्ट्रीय एकात्मकता केन्द्र में छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 से रूबरू कराया गया। इस परिचर्चा में सरदार पटेल, राष्ट्रीय एकात्मकता केन्द्र के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुये।

दोनो समूहों के मध्य विकसित भारत 2047 के समाजिक, अर्थिक, राजनीतिक सहित अन्य आयामों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त छात्रों को तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ, सैन्य, कृषि को लेकर भारत को 2047 तक और विकसित किए जाने पर वृहद चर्चा की गई। इस दौरान प्रो0 अशोक राय, डाॅ0 सुरेन्द्र मिश्र, डाॅ0 शैलेन वर्मा, डाॅ0 शिवांश, इंजीनियर पारितोष त्रिपाठी, इंजीनियर साम्भवी मुद्रा शुक्ला ने विकसित भारत-2047 से सम्बन्धित लाॅगिन प्रक्रिया से छात्रों का अवगत कराया।

Next Story
Share it