अविवि की बैक एवं विषम सेमेस्टर की परीक्षा में 2815 परीक्षार्थी शामिल

X
- Story Tags
- अवध विश्वविद्यालय
अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की स्नातक एवं परास्नातक बैक पेपर व बीबीए, बीसीए, एमटेक, एमबीए तथा एनईपी स्नातक पंचम विषम सेमेस्टर की परीक्षा में 2815 परीक्षार्थी शामिल रहे।
वहीं इसमें 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि गुरूवार को सचलदल की निगरानी में स्नातक एवं परास्नातक बैक पेपर व बीबीए, बीसीए, एमटेक, एमबीए के साथ एनईपी स्नातक पंचम सेमेस्टर की विषम परीक्षा दो पालियों में हुई।
इस परीक्षा में 2815 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में 1336 व द्वितीय पाली में 1479 परीक्षार्थी शामिल रहे। जिनमें क्रमशः 24 व 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।
Tags: अवध विश्वविद्यालय
Next Story





