यूपी बोर्ड परीक्षा केन्द्रों के लिए चयनित हुए 292 स्कूल.....

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
यूपी बोर्ड परीक्षा केन्द्रों के लिए चयनित हुए 292 स्कूल.....


राजधानी में यूपी बोर्ड परीक्षा केन्द्रों के लिए 292 स्कूलों की सूची तैयार की गई है। इन स्कूलों को माध्यमिक शिक्षा परिषद के नियमों के तहत केन्द्र बनाए जाने के लिए उपयुक्त पाया गया है। जिला प्रशासन के स्तर पर इन स्कूलों की दोबारा जांच की जाएगी। उसके बाद ही केन्द्रों की सूची तैयार होगी। सोमवार को जिलाधिकारी के स्तर पर हुई बैठक में कोरोना संक्रमण को देखते हुए केन्द्रों की संख्या 250 तक होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बारकी यूपी बोर्ड हाईस्कूल औरइंटरमीडिएट परीक्षा में करीब 1,05,400 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। हाईस्कूल में 54354 और इंटरमीडिएट में 48,934 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। हाईस्कूल प्राइवेट में 466 और इंटर में 1646 हैं। पिछले साल के मुकाबले इस संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पिछले वर्ष परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 1,01,276 थी। राजधानी में यूपी बोर्ड के स्कूलों की संख्या करीब 770 है। यहां से वर्तमान सत्र में कक्षा 9 में 46,494 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। वहीं, 11वीं में 42,670 ने ही पंजीकरण कराया है। कुल पंजीकरण की संख्या करीब 89,164 रही। जबकि पिछले वर्ष यह संख्या करीब 1.03 लाख थी। करीब 14 हजार छात्र-छात्राएं कम हुए हैं। पिछले कई वर्षों में इसे सबसे अधिक गिरावट मानी जा रही है। जानकार इसे कोरोना संक्रमण का असर मान रहे हैं।

शिवांग

Next Story
Share it