अवध विवि में कुलपति की मौजूदगी में चन्द्रयान-3 की सफल लैडिंग का सजीव प्रसारण दिखाया गया

  • whatsapp
  • Telegram
अवध विवि में कुलपति की मौजूदगी में चन्द्रयान-3 की सफल लैडिंग का सजीव प्रसारण दिखाया गया

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में बुधवार को सायं चन्द्रयान-3 की लैडिंग का सजीव प्रसारण दिखाया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल की मौजूदगी में शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने चन्द्रयान-3 की सफल लैडिंग का सीधा प्रसारण देखा।

सजीव प्रसारण के उत्साह में छात्र-छात्राओं ने भारत माता के जय घोष के साथ सभागार गूुज उठा। कुलपति प्रो0 गोयल ने बताया कि चन्द्रयान-3 की सफल लैडिंग कर भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया जिसने चन्द्रमा के उत्तरी धु्रव पर साफ्ट लैडिंग करने में सफलता प्राप्त की है।

उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि भारत के इस सफल अन्तरिक्ष अभियान से भारतीयों का सिर गौरव से ऊॅचा उठा है। वहीं दूसरी ओर कुलपति प्रो0 गोयल ने फाइन आट्र्स विभाग द्वारा निर्मित चन्द्रयान-3 रमणीक कलाकृति का लोकार्पण किया।

इसके लिए कुलपति ने विभाग की शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को बधाई दी। सजीव प्रसारण के समय अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 नीलम पाठक, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 चयन कुमार मिश्र, प्रो0 एसएस मिश्र, प्रो0 आशुतोष सिन्हा, प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, प्रो0 आरके सिंह, प्रो0 शैलेन्द्र वर्मा, सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Next Story
Share it