सहाय सिंह बालिका इंटर कॉलेज नरही ने प्रभात फेरी निकाल कर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

  • whatsapp
  • Telegram
सहाय सिंह बालिका इंटर कॉलेज नरही ने प्रभात फेरी निकाल कर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव



सहाय सिंह बालिका इंटर कॉलेज नरही लखनऊ में आज आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाते हुए प्रभात फेरी निकाली गई और लोगों को जागरूक किया गया कि हर घर मे तिरंगा लहराए |

इस रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया और यह बताया गया कि हर घर में तिरंगा लहराए जा सकता है ।इस प्रभात फेरी में दो और स्कूल शामिल थे जिनका नाम है विद्या मंदिर नरही और सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज नरही।





इन विद्यालयों में रैली के अलावा कई तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।इन कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी के लिए पेंटिंग ,वाद विवाद, रंगोली झंडा निर्माण में बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया |














इस प्रभात फेरी का नेतृत्व ज्वाइंट डायरेक्टर लखनऊ सुरेंद्र तिवारी जी ने किया। इस कार्यक्रम में डीआईओएस 2 लखनऊ दिनेश कुमार सिंह राठौर तथा सहाय सिंह बालिका इंटर कॉलेज नरही लखनऊ की प्रिंसिपल डॉ उर्मिला सिंह भी शामिल थे।





Next Story
Share it