डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में अवध विवि की छात्राओं ने सीखें आत्मरक्षा के गुर

  • whatsapp
  • Telegram
डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में अवध विवि की छात्राओं ने सीखें आत्मरक्षा के गुर

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ, एन0सी0सी, महिला अध्यन केंद्र तथा एक्टिविटी क्लब द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के तकनीक गुर सिखाए गए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं प्रशिक्षक संजय हीला ने छात्राओं को बताया कि विपरित परिस्थितियों में मस्तिष्क का प्रयोग करके आधी लड़ाई आसानी से जीत सकते है यदि आत्मरक्षा के तकनीकों का उचित उपयोग करना सीख जाए।

उन्होंने छात्राओं को कुछ तकनीकों जैसे ठुड्डी पर सीधे हाथ से पंच, पेट की तरफ बाए हाथ से पंच तथा आंखो पर बाए हाथ से सीधा पंच के साथ हील पाम स्ट्राइक, नी-स्ट्राइक, हैमर स्ट्राइक, स्ट्राइक का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा के साथ साथ ये तकनीक भविष्य में रोजगार के अवसर भी उत्पन्न करती है। आत्मरक्षा के गुर सभी बालिकाओं को सीखना चाहिए। उन्होंने बताया कि आत्मरक्षा वह विधि है जिससे व्यक्ति अपनी शक्ति से स्वयं की रक्षा कर सकता है। इसमें विभिन्न तकनीकें शामिल हैं लेकिन इसकी ओर पहला कदम फिटनेस है। फिटनेस के माध्यम से आत्मरक्षा सीखना प्रमुख महत्व है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण तकनीक लड़कियों में आत्मविश्वास पैदा करती है।

विश्वविद्यालय अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 नीलम पाठक ने कहा कि सेल्फ डिफेंस से छात्राएं विषम परिस्थिति से अपने आप को निकाल सकती हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास की भावना भी आ जाती है। इसलिए हर अभिभावक को अपनी बेटियों को यह प्रशिक्षण अवश्य दिलाना चाहिए। समन्वयक, महिला अध्ययन केंद्र तथा महिला शिकायत एवं कल्याण प्रकोष्ठ, प्रो0 तुहिना वर्मा ने कहा कि सेल्फ डिफेंस से बालिकाओं में शारीरिक बौद्धिक तथा मानसिक शक्तियों का भी विकास होता है। जिसका उपयोग करके बालिकाएं समाज में हो रहे अपराधों से मुक्ति पा सकती हैं।

एन0सी0सी0 समन्वयक प्रो0 शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि बालिकाओं को आत्मरक्षा तकनीकों का रोजाना अभ्यास करना चाहिए ताकि वे आदत में बनी रहें और जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके। बिना अभ्यास के अचानक से उसको उपयोग में लाना कठिन हो सकता है। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 स्नेहा पटेल ने किया। इस अवसर पर डॉ0 सुरेंद्र मिश्र, डॉ मनीषा यादव, आनंद मौर्य तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

Next Story
Share it