प्रो0 फर्रू़ख जमाल बनाये गए जैव रसायन के विभागाध्यक्ष

  • whatsapp
  • Telegram
प्रो0 फर्रू़ख जमाल बनाये गए जैव रसायन के विभागाध्यक्ष

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जैव रसायन विज्ञान विभाग के प्रो0 फर्रू़ख जमाल विभागाध्यक्ष बनाये गए। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के आदेश के अनुपालन में शैक्षिक विभागों में चक्रानुक्रम में प्रो0 नीलम पाठक के कार्यकाल समाप्त होने के उपरांत प्रो0 जमाल को कार्यभार ग्रहण करने के तिथि से तीन वर्ष के लिए अथवा इस सम्बन्ध में अन्य कोई आदेश निर्गत होने की तिथि तक जैव रसायन विज्ञान विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

प्रो0 फरूऱ्ख जमाल वर्तमान में रूसा के समन्वयक का दायित्व सम्भाल रहे है। इससे पहले विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी, इण्टरनेशनल अफेयर्स एवं इन्क्यूवेटर के निदेशक के पद पर कार्यरत रहे है। इसके अतिरिक्त यूजीसी सेल के समन्वयक भी रहे है।

प्रो0 जमाल के 70 से अधिक अन्तरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय शोध-पत्र प्रकाशित हो चुके है। उनकी दो पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी है। प्रो0 फर्रू़ख ने शोध-पत्र के अलावा कई अन्तरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय कांफ्रेंस में हिस्सा लिया है। उनके द्वारा पांच से अधिक शोध परियोजना पर भी कार्य किया गया है। कुलपति प्रो0 गोयल द्वारा जैव रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष बनाये जाने पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शोधार्थियों ने बधाई दी।

Next Story
Share it