प्रो0 राय को विधि संकायाध्यक्ष व प्रो0 आशुतोष सिन्हा बने अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष

  • whatsapp
  • Telegram
प्रो0 राय को विधि संकायाध्यक्ष व प्रो0 आशुतोष सिन्हा बने अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने का0सु0 साकेत पीजी कालेज अयोध्या के विधि विभाग के प्रो0 अशोक कुमार राय को विधि संकाय का संकायाध्यक्ष नियुक्त किया। उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा-27 के उप धारा-04 में वार्णित प्राविधानुसार वरिष्ठतानुक्रम से चक्रानुक्रम में विधि संकाय में कोई भी अन्य प्रोफेसर पद पर न होने की स्थिति में कुलपति प्रो0 गोयल के आदेशनुक्रम में प्रो0 राय को विधि संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रो0 राय, विधि संकायाध्यक्ष का कार्यकाल 24 जुलाई से तीन वर्षों तक अथवा अधिवर्षिता आयु पूर्ण होने तक या अग्रिम आदेशों तक जो भी पूर्व में होगा तब तक के लिए किया गया।

वहीं दूसरी ओर कुलपति के निर्देश पर प्रो0 आशुतोष सिन्हा को अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विभागों के चक्रानुक्रम से विभागाध्यक्ष नियुक्त किए जाने के क्रम में अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के वर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो0 विनोद श्रीवास्तव का कार्यकाल 21 जुलाई को समाप्त होने के उपरांत प्रो0 आशुतोष सिन्हा को विभागाध्यक्ष बनाया गया। प्रो0 सिन्हा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष अथवा इस सम्बन्ध में अन्य कोई आदेश निर्गत होने तक अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बताते चले कि प्रो0 राय के उनके द्वारा लिखित कई विधि पुस्तक पर उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया है। हाल ही में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा डाॅ0 राजेन्द्र प्रसाद विधि राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है। इसके अतिरिक्त प्रो0 अशोक राय को समसामयिक उत्कृष्ट पुस्तक लेखन के लिए प्रधानमंत्री एवं कुलाधिपति उत्तर प्रदेश द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्राप्त कर चुके है। इसके अलावा विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद सदस्य नाामित है। वही अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभागाध्यक्ष प्रो0 आशुतोष सिन्हा विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी संकायाध्यक्ष के साथ कई अन्तरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय शोध-पत्रिकाओं में शोध प्रस्तुत कर चुके है। इसके अतिरिक्त कई पुस्तकों के साथ परियोजनाओं पर कार्य किया गया है। प्रो0 सिन्हा विश्वविद्यालय के कई महत्वपूर्ण पदो ंके दायित्वों का निर्वहन भी किया है।

Next Story
Share it