25 हजार वालंटियर्स विश्व कीर्तिमान के लिए 21 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित करेंगे

  • whatsapp
  • Telegram
25 हजार वालंटियर्स विश्व कीर्तिमान के लिए 21 लाख से अधिक दीए प्रज्ज्वलित करेंगे



अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन दीपोत्सव की सफलता के लिए 51 घाटों पर पर्यवेक्षकों, समन्वयकों, प्रभारी एवं गणना सदस्यों के कार्य दायित्वों को आवंटित कर दिया गया।

विवि की कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल के कुशल मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंशानुरूप प्रान्तीयकृत दीपोत्सव को भव्य बनाया जायेगा। 11 नवम्बर को दीपोत्सव के दिन 21 लाख से अधिक दीयों को प्रज्ज्वलित करने के लिए 24 लाख से अधिक दीए सजाने के लिए 25 हजार से अधिक वालंटियर्स लगाये गए। विवि प्रशासन द्वारा कुलपति के निर्देश पर दीपोत्सव की तैयारियां को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

इसके लिए पदाधिकारियों के कार्य दायित्वों का भी निर्धारण कर दिया गया है। नोडल अधिकारी, पर्यवेक्षक, घाट प्रभारी, समन्वयक नियुक्त किए गए। इनकी देखरेख में पुनः विश्व कीर्तिमान बनाया जायेगा।

अयोध्या के राम की पैड़ी व चैधरी चरण सिंह के 51 घाटों पर 12 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है। इसके अतिरिक्त 95 घाट प्रभारी व एक हजार से अधिक घाट समन्वयक बनाये गए है। घाटों के दीपों की गणना के लिए घाट प्रभारी एवं समन्वयकों की देखरेख में 62 वालंटियर्स को नियुक्त किए गए है।

विवि दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो0 संत शरण मिश्र के हवाले से मीडिया प्रभारी डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि दीपोत्सव को एतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी है। 07 नवम्बर दोपहर से घाटों पर दीए पहुॅचने शुरू हो जायेंगे। 08 नवम्बर को दोपहर से सभी घाटों पर वालंटियर्स की मदद से दीए सजाने का कार्य किया जायेगा।

Next Story
Share it