भाषा विश्वविद्यालय का दशम स्थापना दिवस समारोह आज

  • whatsapp
  • Telegram
भाषा विश्वविद्यालय का दशम स्थापना दिवस समारोह आज



ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के दशम स्थापना समारोह का आयोजन किया जा रहा है। स्थापना दिवस समारोह आगामी तीन दिनों (अक्टूबर 1-3, 2023 ) तक विश्विद्यालय प्रांगण में मनाया जायेगा। विदित है की शहर में हरदोई सीतापुर बाईपास रोड पर अवस्थित ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ को 2013 में अकादमिक रूप से प्रारम्भ किया गया। उक्त समारोह में कई खेल-कूद प्रतियोगितायों के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। आगामी तीन दिनों तक आयोजित होने वाले इस समारोह में शहर के विभिन्न विश्विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

भाषा विश्वविद्यालय के 1 अक्टूबर, 2023 को 10 साल पूरे हो रहे हैं। इन दस वर्षों में विश्वविद्यालय ने भौतिक सरंचना से लेकर अकादमिक स्तर पर उच्चतम उपलब्धियों को छुआ है। जिसमें भाषा विश्वविद्यालय द्वारा 12बी स्टेटस भी एक अहम् उपलब्धि है। इसी के साथ साथ इंजीनियरिंग विभागों को स्थापित किया गया, कई नए सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्स प्रारंभ किये गए। आज स्थिति यह है को भाषा विश्वविद्यालय नैक में भी खुद को प्रस्तुत करने जा रहा है। विगत दस वर्षों में भाषा विश्विद्यालय निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है।

इस वर्ष का स्थापना दिवस कई मायनो में खास रहेगा, सर्वप्रथम इस बार की समस्त गतिविधियों की कमान विश्विद्यालय की विद्यार्थी परिषद् के हाथ में रहेगी। समस्त प्रतियोगितायों का आयोजन भी विद्यार्थियों द्वारा ही कराया जायेगा। साथ ही स्थापना दिवस कार्यक्रम को बार आई सी आई सी आई बैंक द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है जिसका श्रेय बैंक के ज़ोनल हेड डॉ अभिषेक पराशर को जाता है। स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो एन बी सिंह स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर हर्ष व्यक्त करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजकों को अपनी शुभकामनाएंदी हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भाषा विश्वविद्यालय ने विगत वर्षों में उतोरत्तर विकास किया है जो की सराहनीय है।

स्थापना दिवस के उद्घाटन सत्र में आने वाले अतिथियों में बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, राजेश निगम, अजय कुमार सिंह, अरुण माथुर और डीके वर्मा रहेंगे। संस्कृतिक समिति की अध्यक्षा, प्रो चंदना डे ने बताया की स्थापना के उपलक्ष्य में भाषा विश्वविद्यालय COSSAC नाम से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गतिविधियों का 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित करेगा, जिसमें विजेताओं को अक्टूबर 3, 2023 को पुरुस्कृत किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फेहरिस्त में दिनांक 2, 2023 को एक कवी सम्मलेन का विशेष आयोजन भी किया गया है ।

Next Story
Share it